शनिवार, जून 04, 2016

 पपीहे सी पुकारूँ मैं 
हवाएं ओस से भीगीं , तराने प्यार के गायें 
पहाड़ों गीत गाओ तुम , महकते फूल मुस्काये 
नदी छनका रही पायल , बहकती आम की डाली 
सखी कैसे कहूं अब मैं , पिया जी ख्वाब में आये 
घने कुंतल सँवारे थे , सजी संवरी निहारूं पथ
नहीं लगता सखी मन अब , संदेसा काग से पाये
बहारों में भी खुशबू थी, चमन करते इशारे थे
कमी तो सिर्फ उनकी है , तलैया ताल हर्षाये
सुधा रस प्रेम का बरसा , पपीहे सी पुकारूँ मैं
धरा सी ज्योति प्यासी है , तभी वो मेघ बन छाये
-- ज्योत्सना सक्सेना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें