नमन महान व्यक्तित्व को ,नमन बच्चो के प्यारे कलाम को
विनम्र नमन फौलाद से लौह पुरुष को
नमन मिसाइल मैन को
वैज्ञानिक विकास के पथप्रदर्शक को
प्रणाम निर्विवाद व्यक्तित्व को
दिव्यभास्कर सा आकर्षण तुम्हारा
सर्वोच्च नागरिक रहकर भी सरल ह्रदय तुम्हारा
नमन तुम्हे, नमन तुम्हे....
निर्मल ताड़ के कमलपुष्प हो
प्रतीक हो तुम शांति के,शक्ति के
नमन आपकी परिकल्पनाओं को
जहाँ एक ओर त्रिशूल, नाग, पृथ्वी ,आकाश और अग्नि मिसाइल दी
वहीं दूजी ओर निश्छल बालमन ,मोम सा दिल
नमन आपको जो आपने हमें परमाणु शक्ति वाला राष्ट्र दिया
हमारे दुश्मनों के हौसलों को पस्त किया
आतंकी देश थर्राते हैं ...
नमन आपकी आस्था को
जो राम रहीम एक मानते हैं
गीता,कुरान ,बाइबिल को एक स्थान देते हैं
नमन आपको जो बच्चों के साथ बच्चे बने रहते हैं
नमन आपकी बाल सुलभ मुस्कान को
दमको चमको फिर से रह दिखाओ
भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त कराओ ......
-- ज्योत्स्ना सक्सेना