शुक्रवार, जून 05, 2015

कुछ दोहे ''फाग ''पर ,,, लिखे थे

कुछ दोहे ''फाग ''पर ,,,
*************************
गालों में टेसू खिले , हृदय बज रहे साज
चूनर सीली हो गई , बेसुध नाचूं आज
आलिंगन करती लगे , ये फागुनी बयार
गुनगुन करता अलि करे, छेड़छाड़ सिंगार
भंग चढ़े बिन ही पिए , ऐसा पी का संग
अंग-अंग सावन करे , लगा-लगाकर रंग
पवन हुई मदहोश सी , मँजरी गावे गीत
नीम आम बौराय से , खिली हुई थी प्रीत
छलक छलक मदिरा गिरे , नैनों से चितचोर
सरक सरक चूनर गिरे , मिले न कोई छोर 
-- ज्योत्सना सक्सेना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें