गुरुवार, अगस्त 28, 2014

साईं

भावों का भूखा है साईं 
मंदिर का नही मोहताज 
है भक्तों का दास वो साईं 
श्रद्धा सबूरी जिसका विश्वास 
साईं इन्हें कुछ बुद्धि दे दो 
कर ले बातें आचार व्यवहार की 
कुछ सुविचार और संस्कार की
अर्थ का हो कभी ना अनर्थ
करें बात प्रीत और परमार्थ की
करुणा दया बसे मन में
कडवी बाते क्यूँ स्वार्थ की
धर्म का मूल नही है दंभ
राह छोडो टकराव की
माला फेरना पराया अपना
भूलो थोथी शान
-- ज्योत्सना सक्सेना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें