गुरुवार, अगस्त 28, 2014

साधिका

प्रतिकूलता में अनुकूलता
सरिता की विशेषता
जोड़ना ही जोड़ना
ना तोडना ना छोड़ना
प्यार के संगीत से
लहरों को है बांधना 
सज संवर मचल उठी
वन्दित पुष्प संचेतना
नेह के अभिसार से
मुखरित हुई संवेदना
समर्पणी भाव में
गा उठी अभिव्यंजना
खामोश सा समंदर
मिठास पीता रहेगा और
साधिका को देता रहेगा यंत्रणा ?
-- ज्योत्सना सक्सेना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें